दरभंगा, नवम्बर 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। टाटा समूह के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड तनिष्क ने लहेरियासराय स्थित वीआईपी रोड पर अपने नए और भव्य स्टोर का शुभारंभ किया। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक इंटीरियर से सुसज्जित इस स्टोर का उद्घाटन तनिष्क के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ मर्चेंडाइजिंग विजेश राजन तथा रीजनल बिजनेस मैनेजर मोनी शंकर सेनगुप्ता की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर फ्रेंचाइजी पार्टनर पंकज दारुका और दिनेश कुमार दारुका भी मौजूद रहे। स्टोर में सोने, हीरे, कुंदन, पोल्की और 18 कैरेट ज्वेलरी के लगभग 3,000 डिजाइन उपलब्ध हैं। यहां अध्यंतरा, मैथिली, ह्यूज, मृगांक, ग्लैमडेज, स्ट्रिंग इट, डोर, अवीर, कुंदन स्टोरीज और रिवाह जैसे खास कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर 24 से 26 नवंबर तक विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें सोने पर...