दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जल संसाधन विभाग के अभियंता, आपदा प्रबंधन विभाग एवं वरीय अधिकारियों के साथ संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने जल संसाधन विभाग के सभी अभियंताओं से तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की स्थिति एवं सुरक्षात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि तटबंधों का लगातार अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की क्षति अथवा कटाव की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- डीएम ने संवेदनशील ठोकरों का लिया जायजा, दिया निर्देश अभि...