दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब दरभंगा टाउन एवं दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच बुधवार को प्रेरणादायक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं मानवता के मूल्यों से जोड़ना था। बैठक में लायंस क्लब दरभंगा टाउन की ओर से अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, सचिव विशाल पंसारी एवं प्रथम उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार सिंह, एनएसएस समन्वयक प्रो. ई. जावेद अख्तर, कॉलेज की कोर टीम तथा अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान हंगर प्रोजेक्ट, हेल्थ प्रोजेक्ट, विजन प्रोजेक्ट, डायबिटीज जागरूकता, पर्यावरण ...