दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक के पास ड्यूटी से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नीम चौक के पास पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दौरान सौरभ कुमार व कुन्दन कुमार अपने निर्धारित कर्तव्य स्थल से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। लहेरियासराय के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन सौंपा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: द...