दरभंगा, नवम्बर 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। डीएमसीएच के कान, नाक व गला विभाग (ईएनटी) के प्राध्यापक व प्रख्यात सर्जन डॉ. रिजवान अहमद को एसोसिएशन ऑफ ऑटोलरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (एक्यूआई) की बिहार - झारखंड शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल में ही जमशेदपुर में संपन्न कॉन्फ्रेंस में उन्हें इस पद के लिए चुना गया। डॉ. अहमद की इस उपलब्धि पर लगातार उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। डॉ. रिजवान अहमद ने अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनपर विश्वास जताने के लिए वे सदस्यों के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने बताया कि शाखा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनकी ओर से पूरा प्रयास रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...