दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: बिरौल। सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल, सुपौल बाजार में भाजपा नेता व कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश झा के संयोजन में जीविका दीदियों ने 1000 वर्गफीट में भव्य रंगोली तैयार की। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, पीएम आवास व जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। डॉ. राजेश झा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण सर्वोपरि है। रंगोली के जरिए सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने जीविका दीदियों का आभार जताया। मौके पर गणेश चौधरी, नवलेश चौधरी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जनकल्याण शिविर का आयोजन, योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर यह भी पढ़ें- Sasaram News: संकल्प अभियान के तहत फजलगंज स्...