दरभंगा, जुलाई 18 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में जख्म (इंज्यूरी) प्रतिवेदन के निष्पादन में तेजी लाने के लिए इंज्यूरी सेल का गठन किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. कमरुद्दीन अंसारी को इंज्यूरी सेल का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। आदेश पत्र में बताया गया है कि जख्म प्रतिवेदन समय पर नहीं बनने के कारण अस्पताल प्रशासन को बार-बार न्यायालय के समक्ष जवाबदेह होना पड़ता है। साथ ही जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की बैठकों में भी इस संबंध में जानकारी मांगी जाती है। इसे देखते हुए जख्म प्रतिवेदन की प्रक्रिया को त्वरित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि इमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए आने वाले प्रत्येक जख्मी का प्रारंभिक इंज्युरी प्रतिवे...