दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशेष शाखा डीएमसीएच के बैनर तले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में कर्मियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन लोगों ने अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था का आरोप लगाया। वे मरीजों के इलाज में बरती जा रही लापरवाही बंद करने, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सभी आठ विभाग में इनडोर सेवा चालू करने आदि मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान कई कर्मी भूख हड़ताल पर भी बैठे रहे। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा एवं मंत्री अजय कुमार साह ने कहा कि अस्पताल अधीक्षक मरीजों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सिलाव में बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में उतरे स्वास्थ्य कर्मी डीएमसीएच को सुधारने एवं मरीजों को समुचित इलाज की व्यवस्था ...