दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में चार में से तीन एक्सरे मशीनों के महीनों से ठप रहने से मरीजों को घोर मशक्कत करनी पड़ रही है। इमरजेंसी, इनडोर और ओपीडी के मरीजों की जांच का पूरा भार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थित डिजिटल एक्सरे मशीन पर पड़ गया है। मरीजों की भीड़ के चलते वहां पूरे दिन अफरातफरी मची रहती है। गंभीर मरीजों को भी जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को चार बजे के बाद भी एक्सरे यूनिट के सामने दर्जनों मरीजों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान घंटों से जांच के इंतजार में बैठे मरीजों एवं उनके परिजनों का आक्रोश कर्मियों को झेलना पड़ रहा था। इमरजेंसी विभाग की लो पावर की एक्सरे मशीन पिछले कई हफ्तों से ठप है। पुरानी इमरजेंसी से डिजिटल मशीन को वहां स्थापित तो कर दिया गया है, पर उसे जल्द चालू करने का अस्पताल...