Darbhanga News: डीएमसीएच अधीक्षक के खिलाफ दिया धरना
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच अधीक्षक को हटाने सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशेष शाखा डीएमसीएच के तत्वावधान में धरना शनिवार को चौथे दिन जारी रहा। सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल परिसर में धरने पर डटे लोगों ने अधीक्षक पर अयोग्य होने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर प्रकाश कुमार सहनी एवं लालन शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अधीक्षक के कार्यकाल में डीएमसीएच की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। अधीक्षक को हटाए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा एवं मंत्री अजय कुमार साह ने कहा कि अधीक्षक की टाल-मटोल की नीति के कारण समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। फलस्वरूप सरकारी सुविधाओं का मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.