दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में दो लावारिस मरीज घंटों इलाज के इंतजार में परिसर में पड़े थे। एक लावारिस युवक ओल्ड क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग के गेट पर पड़े-पड़े अंतिम सांसें गिन रहा था। दूसरा सर्जरी विभाग परिसर में सड़क किनारे पड़ा था। स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी, सभी उधर से गुजर रहे थे। गरीब लाचार लोगों की पीड़ा देखकर भी उनकी संवेदनाएं नहीं जगी। सर्जरी विभाग परिसर में सड़क किनारे धूप में पड़े लावारिस युवक को प्यास लगती तो वह वहां जमा गंदा पानी पीकर प्यास बुझाता दिखा। घंटों से बेसहारा पड़े मरीजों के सिलसिले में जब अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को जानकारी दी गई तो वे अविलंब हरकत में आए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: लावारिस मरीज को फर्श पर घसीटकर ले गया गार्ड उन्होंने प्रभारी अस्पताल प्रबंधक को फोन कर मरीजों ...