दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की डिग्री कॉलेज बेनीपुर इकाई की बैठक शुक्रवार को डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं कॉलेज में छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से नई कॉलेज कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शुभम झा को कॉलेज इकाई अध्यक्ष एवं मनीषा कुमारी को छात्रा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सूरज ठाकुर एवं मो आदिल को उपाध्यक्ष, वर्षा मिश्रा को छात्रा उपाध्यक्ष, रौनक ठाकुर को आंदोलन प्रभारी, विकास यादव को आईटी सेल प्रभारी, विक्की मिश्रा एवं यशवंत ठाकुर को सचिव, राहुल झा एवं हर्ष मिश्रा को संयुक्त सचिव, सुदीप ठाकुर कोषाध्यक्ष, दिलखुश झा को प्रवक्ता तथा अभिनयन झा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर एमएसयू के विश्व...