दरभंगा, नवम्बर 24 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसीन वार्ड वन में इलाजरत मधुबनी जिले के सकरी-बलहा गांव निवासी दिनेश मंडल की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि दिनेश मेडिसीन विभाग में डॉ. एके मिश्रा यूनिट में भर्ती थे। सोमवार को राउंड के दौरान दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखकर आईसीयू में रेफर कर दिया। परिजन सोहन कुमार का आरोप है कि इसके बाद हम लोग मरीज को आईसीयू ले जाने के लिए ट्रॉलीमैन को ढूढ़ने लगे। सुरक्षा गार्ड आदि से पूछने पर एक ट्रॉलीमैन मिला तो उसने इंतजार करने को कहा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: ट्रॉली के इंतजार में मरीज की मौत, हंगामा उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने मरीज को आईसीयू रेफर कर दिया था। ट्रॉलीमैन ने आश्वासन देकर एक घंटे से अधिक देर तक उल...