दरभंगा, जुलाई 23 -- Darbhanga News: हाजीपुर/दरभंगा, हिटी। हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बरौनी-पटना पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से दरभंगा सिविल कोर्ट में तैनात अपर डिविजन क्लर्क की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मृतक विनय कुमार बक्सर जिले के औद्योगिक थाना अंतर्गत उमरपुर निवासी स्व.तेज बहादुर राय के 46 वर्षीय पुत्र थे। वे दरभंगा सिविल कोर्ट में अपर डिविजन क्लर्क के पद पर करीब 13 साल से तैनात थे। घर जाने के दौरान यह हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से दरभंगा सिविल कोर्ट में तैनात अपर डिविजन क्लर्क की मौतघटना का विवरण ट्रेन से गिरने के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों एवं अन्य लोगों ने इस घटना की सूचना आरपीएफ एवं जीआरपीएफ को...