दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: दरभंगा। मद्य निषेध टीम ने शराब के परिवहन की सूचना पर खोजबीन एवं छापेमारी के दौरान एक डीसीएम ट्रक को चिन्हित किया। उक्त ट्रक के समस्तीपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर जाने के कारण समस्तीपुर की मद्य निषेध टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों जिलों की मद्य निषेध टीमों ने संयुक्त रूप से ट्रक का सत्यापन एवं जांच की। ट्रक से कुल 3,926.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। ट्रक को जब्त कर शराब के स्रोत, परिवहन से जुड़े नेटवर्क एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कफ सिरफ के साथ दो गिरफ्तारदरभंगा। सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम बिजली हॉल्ट के पास बाइक सवार दो युवकों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी बमब...