Darbhanga News: ट्रक से कुचलकर शिक्षक की हुई मौत
दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के बेला मोड़ से दिल्ली मोड़ जाने वाली सड़क पर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महारानी पोखर के पास शुक्रवार की सुबह सीमेंट लदे ट्रक से कुचलकर एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक को कुचलकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने खदेड़कर मब्बी थाने के पास पकड़ लिया। मृतक की पहचान जिले के केवटी प्रखंड के बाढ़ समैला गांव निवासी स्व. जाकिर हुसैन के पुत्र अहमद अली (45) के रूप में की गयी है। वे जाले प्रखंड के बंधौली हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। वर्तमान में वे शहर के मिल्लत कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार साहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में मृतक के ग्रामीण एवं परिजन पहुंच गए। उन लोगों ने घटना पर आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.