दरभंगा, जुलाई 17 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सर्पदंश से बहेड़ी थाना क्षेत्र के बेला मुशहरी बसकट्टी निवासी परमेश्वर सदा के पुत्र लालू सदा (30) की मौत हो गई। बताया जाता है कि घंटों झाड-फूंक के बाद परिजन इलाज के लिए उसे लेकर डीएमसीएच पहुंचे। डीएमसीएच में इलाज शुरू होने के कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजन रतिकांत सदा ने बताया कि लालू मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार की अलसुबह खेत की ओर जाने के दौरान लालू को सांप ने बाईं बांह में डस लिया था। उसने घर लौटकर इसकी जानकारी परिवार के लोगों की दी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: योगापट्टी में सांप काटने से एक किसान की मौत इसके बाद परिजन उसका झाड-फूंक कराने लगे। लालू की हालत गंभीर हो होने पर उसे डीएमसीएच इमरजेंसी पहुंचाया गया...