दरभंगा, सितम्बर 4 -- Darbhanga News: दरभंगा। ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल, रूहेल्लागंज कादिराबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण थीम आधारित ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 50 से अधिक बच्चों ने राधा, कृष्ण, बलराम, सुदामा तथा गोप-गोपियों का स्वरूप प्रस्तुत किया। प्राचार्य अमरनाथ साह, प्रबंधक हर्षित राज एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों की आरती व पूजा की। इसके बाद बच्चों ने गीत-नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं सभ्यता का ज्ञान होना जरूरी है। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: पब्लिक स्कूल दरभंगा बेला में कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Meerut News: बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मनमोहा यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान...