दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय के माध्यम से 28 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न श्रेणी के 100 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 से 26 वर्ष के आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 22 से 27 हजार तक वेतन दिया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय से निबंधन अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...