दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 14 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। असेंबली एंड प्रोडक्शन के लिए कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 से 30 वर्ष के 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। केएस कॉलेज में कक्षाएं आज सेदरभंगा। कुंवर सिंह कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 तथा स्नातक छठा सेमेस्टर सत्र 2023-27 की कक्षाएं 11 जुलाई से प्रारंभ की जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए सूचना जारी कर दी गई है। साथ ही इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्...