दरभंगा, नवम्बर 15 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर में छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा की शुरुआत वार्ड 21 स्थित जेपी चौक से हुई थी। यहां वर्ष 1997 में पहली बार भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस वर्ष प्रतिमा स्थापना के पूजन का 30वां वर्ष है। खरना के दिन विधि-विधान से स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जेपी चौक पर सूर्य प्रतिमा की स्थापना की शुरुआत के बाद से ही यहां छठ पूजा को लेकर विशेष आयोजन होता आ रहा है। तीन दशक से चली आ रही इस परंपरा ने अब धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बना ली है। यह भी पढ़ें- Gaya News: राक्षस कालासुर का वध करते दिख रहे भगवान सूर्य छठ महापर्व के अवसर पर यहां भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। खरना ...