दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग के पीजी रेजिडेंट डॉ. कुणाल झा को जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, बैच 2022 के रॉबिन को अंडर-ग्रेजुएट (यूजी) समन्वयक नियुक्त किया गया है। कॉलेज कैंटीन में गत छह जुलाई कर देर शाम आयोजित औपचारिक पद-हस्तांतरण समारोह में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. कुणाल झा ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी समिति का गठन कर सभी पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी। नई समिति का गठन पदभार ग्रहण करने की तिथि से 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

नई समिति का गठन नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कुणाल झा ने कहा कि उनका उद्देश्य रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्रों के हितों की रक्षा करते हुए बेहतर कार्य वातावरण तैयार...