दरभंगा, सितम्बर 20 -- Darbhanga News: दरभंगा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में रविवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में अभिभावक आम सभा हुई। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. हेमनाथ झा ने स्वागत संबोधन में छात्र-छात्राओं के संवेगात्मक विकास व व्यवहार प्रबंधन में शिक्षक और अभिभावकों के साझा सहयोग पर बल दिया।

स्वागत गान और नृत्य प्रस्तुति इसके बाद छात्रा निधि कुमारी व समूह ने स्वागत गान तथा परिधि कुमारी व समूह ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के पीजीटी (भूगोल) शशिकांत सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के शत-प्रतिशत परिणाम, राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं, पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक उन्नयन, 700 से अधिक प्रमाणपत्र वितरण तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस व ओलंपियाड में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जान...