दरभंगा, अक्टूबर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। जूनियर डीपीएस, मिलान चौक में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, त्याग, सादगी और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- ज्ञान सरिता में हुई प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- Kishanganj News: गांधी जी के वेश में विद्यालय पहुंचे बच्चे, ...