दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिले में पिछले सात वर्षों में 64 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसमें वन विभाग की ओर से 28 लाख पौधे लगाए गए हैं। वहीं, जीविका दीदियों ने वन ट्री अभियान के तहत 12 लाख और जल जीवन हरियाली योजना के तहत मनरेगा से 24 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगाए गए कुल पौधों की संख्या 64 लाख से अधिक है। हालांकि पौधरोपण के बाद जीवित बचे पौधों का सटीक आंकड़ा किसी विभाग के पास नहीं है। जानकारों का कहना है कि पौधे लगाने के बाद उनकी समुचित देखभाल नहीं होने के कारण कई पौधे सूख गए हैं। वहीं, वन व पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोगों में जागरूकता की कमी है। लोग पौधे तो लगाते हैं, लेकिन लगाए गए पौधों की देखभाल सही से नहीं की जाती है। इस कारण अधिकतर पौधे सूख जा...