Darbhanga News: जिले में सात को होगा सेवा ज्योति कलशयात्रा
दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: लहेरियासराय, एक संवाददाता। सेवा संकल्प महाअभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान तथा सात अक्टूबर को होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा दरभंगा पश्चिमी के तत्वावधान में स्थानीय परिसदन में पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष अभयानंद झा की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक के संचालन में बुधवार को बैठक हुई। इसमें दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ तथा सेवा सेतु अभियान के संयोजक कुमार गौरव ने मंडल स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे सूबे में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.