दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले थाने की पुलिस ने शराब से लदी एक पिकअप वैन को फिल्मी स्टाइल में पीछा कर जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। जाले पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन पर भारी मात्रा में विदेशी शराब लादकर जाले की ओर लायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और उक्त वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस वाहन को पीछे आता देख तस्कर ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करते हुए जब वाहन जाले गांधी चौक के पास पहुंचा तो अचानक पिकअप का एक चक्का निकल गया। चक्का निकलते ही अनियंत्रित होकर वाहन वहीं रुक गया। मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। तब तक जाले पुलिस और दो डायल-112 की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पिकअप को कब्जे में ले लिया।...