दरभंगा, अक्टूबर 14 -- Darbhanga News: दरभंगा/मुजफ्फरपुर, हिटी। पत्नी अमृता कुमारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद जाले के तत्कालीन बीडीओ मनोज कुमार की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में इस अर्जी पर सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने इस पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। बीडीओ को पुलिस ने आठ जुलाई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले बीडीओ की ओर से दाखिल जमानत अर्जी को एसीजेएम-आठ के कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। जेल में बंद बीडीओ मनोज कुमार के विरुद्ध मिठनपुरा पुलिस ने एसीजेएम-आठ के कोर्ट में पांच अक्तूबर को चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। वैसे पुलिस ने...