दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के रेवढ़ा प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, वसंत स्थित पंचायत भवन परिसर और नगर परिषद जाले के बैद्यनाथपुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में काफी कम ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहने की वजह से उन्हें सहयोग शिविर की जानकारी नहीं मिल सकी थी। तीनों शिविरों में कुल 48 आवेदन पड़े। रेवढ़ा में राजस्व, विद्युत, पेंशन व खाद्य सुरक्षा से संबंधित छह और नल-जल योजना से संबंधित नौ आवेदन मिले। डीडीसी स्वप्निल के अनुसार सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर निष्पादित करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़ वसंत स्थित पंचायत भवन पर आयोजित शिविर में आरओ प्रवीण कुमार कर्...