Darbhanga News: जाले थाने का किया निरीक्षण
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। कमतौल पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी ने रविवार को जाले थाना पहुंचकर थाना के कार्यों का विस्तृत अवलोकन एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की संचिकाओं का बारी-बारी से अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अपर थानाध्यक्ष एसआई दीप शिखा को निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। अनुसंधान में अनावश्यक विलंब न हो और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले। इस दौरान जाले थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.