दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों से घिरीं मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड की पूर्व व जाले की वर्तमान सीडीपीओ पल्लवी कुमारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हरलाखी के वर्तमान सीडीपीओ की सूचना पर मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। आरोप है कि हरलाखी प्रखंड में सीडीपीओ के पद पर रहते हुए पल्लवी कुमारी ने परियोजना कार्यालय के एसबीआई खाते से एक करोड़ 17 लाख 32 हजार 345 रुपए कुमार अभिनव के नाम पर संचालित अलग-अलग बैंकों के दो निजी खातों में स्थानांतरित कर दिए। इस राशि के हस्तांतरण के लिए आधिकारिक अनुमति और लेन-देन के स्पष्ट उद्देश्य को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। दूसरा आरोप अंडा और गैस मद की राशि के भुगतान से जुड़ा ह...