Darbhanga News: जाले:136 सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ नप क्षेत्र
दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: जाले। नगर परिषद, जाले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 43 स्थलों पर अधिष्ठापित कुल 136 सीसीटीवी कैमरों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधिवत सुचारु किया गया। विधायक जीबेश कुमार ने फीता काटकर इस निगरानी व्यवस्था का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होगी, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसे सुरक्षित, स्वच्छ और विकसित जाले की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.