Darbhanga News: जाले: दुर्गापूजा समिति के विजय झा फिर बने अध्यक्ष
दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। चकौती दुर्गा स्थान परिसर में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें संपन्न दुर्गा पूजा के आय-व्यय का संपूर्ण लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बारी-बारी से इसकी समीक्षा की और पूजा के सफल आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया। बैठक में परंपरा के अनुसार अगले वर्ष होने वाली दुर्गा पूजा के लिए कमेटी का गठन किया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से वर्तमान पूजा समिति को ही अगले वर्ष भी जारी रखने का निर्णय लिया। इसके तहत डॉ. विजय झा अध्यक्ष, बाबू साहब झा सचिव और सुबोध ठाकुर कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। समिति के अन्य सदस्यों को भी पूर्ववत रखा गया है। बैठक में अनिल झा, अरुण झा, अमन झा, अरविंद झा, राज कुमार ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, शैलेश झा, विनोद कुमार झा, अरुण ठाकुर, राहुल झा, कौशल झा, नरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.