दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र में रास्ते पर गाड़ी रोककर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित कमतौल थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी मिर्जा समीउल्लाह बेग ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि गत 27 अगस्त की रात वह मोहल्ला इस्लाम बाग में अपने मामा की बेटी की शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:37 बजे जाले में ही तीन लोगों मिर्जा जैन बेग, फहीम बेग और सीमा बेगम, पति मंसूर आलम बेग ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी स्कूटी लगाकर रोक दी और हमला कर दिया। एफआईआर के अनुसार हमलावरों ने ड्राइवर साइड का गेट खोलकर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की, उनके पॉकेट से 37 हजार रुपए कैश और सोने की अंगूठी छीन ली। भागने के क्रम में पीछे से मुंह पर हमला किया गया और ईंट-...