दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। स्थानीय पुलिस ने गत सोमवार की रात शंकर चौक के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के भरतनगर निवासी कुलदीप राय के पुत्र अरुण कुमार राय (34) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एसआई पवन कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में हंगामा करते उक्त युवक को पकड़ रखा था। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच ब्रेथ एनालाइजर से करवाई तो उसकी शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई। स्थानीय सीएचसी में चिकित्सकीय जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि इसके बाद उसे हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। उसे मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट भेजा गया।देसी शराब के साथ तस्कर गि...