Darbhanga News: जाले:वसंत गांव में दो घरों में भीषण चोरी
दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले।जाले। थाना क्षेत्र के वसंत गांव के वार्ड एक में गत 15 अक्टूबर की रात चोरों ने दो घरों में भीषण चोरी की। पीड़ितों में वार्ड संख्या एक निवासी वरिष्ठ नागरिक नवल किशोर झा व पं. पंडित सुशील झा शामिल हैं। नवल झा और उनकी पत्नी घर के बरामदे में सोए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर चोरी की। बताया गया है कि घर में किसी लड़की की शादी के लिए खरीदी गई सामग्री चोर ले गए। वहीं दूसरे पीड़ित पं. सुशील झा वैदिक कार्य से जुड़े हैं। उनकी पत्नी नहीं हैं, बच्चे बाहर रहते हैं और वे स्वयं दुर्गा पूजा को लेकर वैदिक कार्य कराने बाहर गए हुए थे। सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर को भी निशाना बनाया। हालांकि चोरी गई सामग्री का विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार यह उनके घर में चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.