दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के दोघड़ा के वार्ड आठ के मो. इरशाद के 21 वर्षीय पुत्र अशरफ अली की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में उसकी मां गौसिया खातून ने स्थानीय थाने में अपने पुत्र की साजिश के तहत हत्या किए जाने से संबंधित एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है। मृतका की मां का आरोप है कि उसके पुत्र ने जहर खाया नहीं है, बल्कि उसे जान से मारने की नीयत से जहर खिलाया गया। एफआईआर में कहा गया है कि अशरफ अली का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व युवक के साथ युवती को देख युवती के भाई ने अशरफ के साथ मारपीट की थी। अगले दिन युवती की मां ने अशरफ के परिजनों से निकाह कराने का प्रस्ताव रखा, पर उस समय लड़की के भाई ने अशरफ को जान से मार देने की धमकी दी और निकाह न...