Darbhanga News: जाले:मेले में गिरी टहनी, लोगों में मची अफरातफरी
दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। रतनपुर स्थित बाबा गंगेश्वरनाथ धाम के रविवारीय मेले में रविवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। मेले में उस समय अफरातफरी मच गई जब आम के एक विशाल पेड़ की बड़ी टहनी अचानक नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन कुछ पल के लिए मेले में मौजूद सैकड़ों लोगों की सांसें थम गईं। सुबह लगभग सात बजे का समय था। रविवारीय मेले में चहल-पहल थी। जिस आम के पेड़ की टहनी गिरी, उसके नीचे खाने-पीने की लगभग एक दर्जन से दुकानें सजी हुई थीं। दुकानदार अपनी भट्ठियों पर कड़ाही चढ़ाकर जलेबी, कचरी, आलूचाप जैसे पकवान तल रहे थे। हर दुकान पर ग्राहक खड़े थे। कड़ाहियों में तेल खौल रहा था। इसी दौरान बिना किसी आहट के पेड़ की मोटी टहनी टूटकर सीधे खुली दुकानों पर आ गिरी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आम्रेश्वरधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.