दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड की गर्री पंचायत के कमलपुर गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव के प्रसिद्ध कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा करने आए 50 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश यादव की करंट लगने से मौत हो गई। कमलपुर निवासी जीवछ यादव के पुत्र दिनेश यादव हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर की धुलाई कर पूजा-अर्चना की और फिर मंदिर में लगे विद्युत चालित मोटर पंप को बंद करने गए। इसी दौरान उन्हें तेज करंट का झटका लगा। झटका इतना तेज था कि वे दूर जा गिरे। गिरने से उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया।

हादसे के बाद गांव में शोक घटना के बाद वहां मौजूद लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहु...