दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के भटपोखड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक बाइक की चोरी मामले में भटपोखड़ा वार्ड संख्या-5 निवासी संजय दास, पिता राम प्रसाद दास ने स्थानीय थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना 5 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे की है। एफआईआर के अनुसार वह अपनी बाइक हनुमान मंदिर के पास लॉक कर खेत में धान की रोपनी करने चले गए थे। लगभग दो घंटे बाद जब लौटे तो वहां से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। बाइक उनकी पत्नी रुचि देवी के नाम पर पंजीकृत है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआई उमेश पांडेय को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...