दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के खोरिया टोल निवासी रमेश कुमार शर्मा ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, धोखाधड़ी और जालसाजी से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एफआईआर के अनुसार उन्होंने वर्ष 2024 में खोरिया टोल की ही दो महिलाओं शीला देवी पति लालबाबू ठाकुर और जिलेबिया देवी पति चन्द्रेश्वर ठाकुर से जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। उक्त जमीन उन दोनों महिलाओं ने मूल विक्रेता महुली ननकार निवासी सैयद मोहम्मद अमानुल्ला से रजिस्ट्री कराई थी। बाद में जिलेबिया देवी ने अपना हिस्सा रमेश कुमार शर्मा को बेच दिया था। आरोप है कि उसी जमीन को वर्ष 2025 में खोरिया टोल निवासी रामश्रेष्ठ ठाकुर पिता स्व. रघुनंदन ठाकुर ने बिना किसी वैध अधिकार एवं दस्तावेज के अपनी पत्नी इन्द्रा देवी, अपनी भाभी सु...