दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान शिवालय परिसर में अंतिम सोमवारी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम नहीं किए जाने से सोमवार को हजारों शिवभक्त निराश लौट गए। इस कार्यक्रम को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह था और वे घंटों पुष्प वर्षा की आस में शिवालय एवं आसपास के क्षेत्र में जम रहे। अंत में कार्यक्रम न होने की जानकारी मिलने पर शिवभक्त अपने-अपने घर को लौटे। दरअसल पर्यटन विभाग के पत्र के आधार पर गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की ओर से सोमवार के दिन हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन-अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर और शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा पर्यटन विभाग ने 20 अगस्त को...