दरभंगा, अगस्त 18 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही गांवों में चहल-पहल रही। श्रद्धालु परंपरा के अनुसार तालाबों और नदी किनारे पहुंचकर कुश उखाड़कर घर लाए और प्रतीकात्मक नाग देवता की पूजा-अर्चना की। नाग पंचमी के अवसर पर लोगों ने पुराने नाग-बिलों में दूध और लावा अर्पित कर नाग देवता की पूजा की। दोघड़ा स्थित विषहर चौक पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी रंजीत शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ विषहर देवता की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुशहरी में नागपंचमी पर लगा मेला पूजा में शामिल होने के लिए दोघड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में...