दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के आतंक से माहौल खौफजदा रहा। पागल कुत्ते ने बेनीपट्टी के मकिया से लेकर जाले, दोघड़ा, दाढ़ी, पकटोला होते हुए मलिकपुर तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। मलिकपुर निवासी श्याम साहनी की पत्नी ने बताया कि उसकी तीन वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी सुबह छह बजे बिस्किट खरीदने के लिए पास की दुकान पर जा रही थी। तभी एक पागल कुत्ता उसके पास आया और उसके हाथ पर कई जगहों पर काट लिया। जब तक लोग दौड़ते तब तक कुत्ता उसे काटकर आगे बढ़ चुका था। इसके बाद उस कुत्ते ने इसी गांव की शबनम परवीन, देवेंद्र सहनी, दिव्यांशु कुमारी, आश्रिती कुमारी आदि को जख्मी कर दिया。

कुत्ते का आतंक कुत्ते के आतंक की वजह से कुछ देर के लिए लोग अपने-अपने बच्चों को लेकर घरों में दुबक गए।...