दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने मंगलवार की शाम रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान में आयोजित द्वितीय राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेला ढलान पर, 1.67 लाख ने किया जलार्पणराजकीय महोत्सव राजकीय महोत्सव में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एडीएम आपदा सलीम अख्तर ने बाबा गंगेश्वरनाथ के इतिहास के बारे में विस्तार से रखा। अतिथियों ने श्रावणी मेले से संबंधित स्मारिका का भी विमोचन किया। मौके पर बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के सभी सदस्य, प्रभारी सदर एसडीओ सुमन कुमार, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरम सानंद, जन औषधि के प्रदेश नोडल अधिकारी कुमार पाठक, कमतौल पुलिस अंचल निरीक्षक रामेश्वर साफी, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, कमतौल थ...