दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थानाक्षेत्र के धमाद के निवासी सुनील कुमार सहनी ने धमाद चौक स्थित अपनी पान-मिठाई की दुकान में आग लगाने वालों के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने एफआईआर में बताया है कि 30 जुलाई की शाम करीब 6 बजे धमाद चौक स्थित उसकी दुकान पर गांव के ही रंजीत सहनी पिता परेवन सहनी, परेवन सहनी पिता छोटे सहनी, सावित्री देवी पति परेवन सहनी, महेश चौपाल पिता सोनित चौपाल और काजी-बहेड़ा निवासी पवन शर्मा ने एक साथ आकर उन्हें धमकी दी थी कि तुम्हारी दुकान में आग लगाकर उसे राख में तब्दील कर देंगे।उसी रात जब वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए, तो उपरोक्त लोगों ने उनकी दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उन्हें बहुत बड़ा...