दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव में दर्जी दंपती से मारपीट और दुकान लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता अर्चना देवी, पति राजकुमार शर्मा ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध एक एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि पिछले दिनों अशोक ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, गीता देवी और मिनी देवी ने उनकी दुकान पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पति व ससुर को लोहे के रॉड और लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान ससुर के हाथ में आठ टांके लगे। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 80 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...