दरभंगा, अक्टूबर 19 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में रविवार को महाष्टमी के अवसर पर माता के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर वैष्णवी शक्तिपीठ रतनपुर स्थित रत्नेश्वरीस्थान सहित सभी पूजा स्थलों पर अहले सुबह से माता की खोइंछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 'अग्नि अनुष्ठान' से वातावरण गुंजायमान होता रहा। अग्नि अनुष्ठान को आध्यात्मिक उत्थान, ऊर्जा के सामंजस्य और शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने अपने अपने आवास पर भी अग्नि अनुष्ठान कराया। नगर परिषद जाले, सहसपुर, चकौती, राढ़ी, मुरैठा सहित कई पूजा स्थलों पर छागरों की बलि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Munger News: महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब यह भी पढ़ें- Madhubani...