दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले थाना क्षेत्र के निवासी रंजय कुमार राय, पिता स्व. महेंद्र राय ने जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी और दबाव बनाकर रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए जाले थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में मो. शमशुजमा सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। एफआईआर के अनुसार, आवेदक ने जमीन की खरीद-बिक्री के लिए संबंधित लोगों को राशि दी थी। बाद में जमीन की रजिस्ट्री और कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि आरोपितों ने दबाव बनाकर आवेदक से अतिरिक्त राशि की मांग की तथा जमीन पर कब्जा दिलाने में आनाकानी की। पुलिस से मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, यह भी पढ़ें- Kanpur News: जमीन बेचने के नाम पर 26 लाख की धोखाधड़ी, चार पर रिपोर्ट इसी मामले में नगर परिषद जाले वार्ड संख्या नौ निवासी शमशु...