Darbhanga News: जाले:जटिल सर्जरी कर बचायी मरीज की जान
दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। आईजीआईएमएस पटना के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष मिथिला के लाल डाॅ. शील अवनीश ने अपनी मेडिकल टीम के साथ बिहार की चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में संस्थान के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल दोहरी हृदय सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। मूल रूप से दरभंगा के रतनपुर निवासी डा. शील अवनीश ने बताया कि बेगूसराय निवासी 60 वर्षीय स्ट्रीट वेंडर के हृदय में दो गंभीर बीमारियां एक साथ पाई गईं थीं। लेफ्ट एट्रियल मायक्सोमा यानी हृदय के अंदर ट्यूमर और गंभीर कोरोनरी आर्टरी डिजीज यानी हृदय की धमनियों में रुकावट थी। मरीज डायबिटीज और अस्थमा से भी पीड़ित थे। डाॅ. शील अवनीश ने बताया कि हृदय में ट्यूमर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.